Headlines

रायपुर में ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का आगाज: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ के 14वें संस्करण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए उद्यमियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में सहभागी बनने और उपलब्ध निवेश संभावनाओं का लाभ उठाने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केवल नियामक की भूमिका में नहीं, बल्कि ‘एक्सीलरेटर’ के रूप में कार्य कर रही है। राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का उद्देश्य प्रक्रियाओं का सरलीकरण, नवाचार को बढ़ावा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन करना है। उन्होंने बताया कि राज्य पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ आईटी, सेमीकंडक्टर, फार्मा, टेक्सटाइल और ग्रीन एनर्जी जैसे नए क्षेत्रों को प्रोत्साहित कर रहा है, जिसमें 1100 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना और नवा रायपुर को टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित करना शामिल है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और लघु उद्योग भारती के प्रकाश चंद्र गुप्त ने भी विचार व्यक्त किए। मेले में देशभर के 300 से अधिक एमएसएमई (MSME) उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और आयोजकों को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *