Headlines

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, लाखों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

दुराचारियों को मिलेगी फांसी, जबरन धर्म परिवर्तन पर कड़ी कार्रवाई – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल, 8 अप्रैल, 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने घोषणा की है कि राज्य में जल्द ही बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन किए जाएंगे। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया जा रहा है और इससे लगभग 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कई कर्मचारी और अधिकारी अपनी सेवाकाल में कई वर्षों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं और उनमें से कई तो सेवानिवृत्त भी हो गए हैं। पिछले 8 सालों से प्रमोशन की प्रक्रिया रुकी हुई थी, जिसे अब समाप्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रमोशन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री स्तर पर 12 से अधिक बैठकें हुई हैं। मंत्रियों के साथ भी चर्चा की गई है और राज्य सरकार ने प्रमोशन का रास्ता निकाल लिया है। सरकार ने महसूस किया कि कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि जल्द ही मंत्रिपरिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा और सभी कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने सभी सरकारी कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *