Headlines

“सरला मिश्रा कांड को भूल गई कांग्रेस? बहनों की चिंता सिर्फ बातें नहीं, हम वादा निभाते हैं”: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तीखा प्रहार

19 जून 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अब “नारी सम्मान” की बातें कर रही है, लेकिन जब प्रदेश में महिलाओं पर वीभत्स अपराध हुए, तब पार्टी चुप रही।

मुख्यमंत्री ने कहा, “क्या कांग्रेस के नेता सरला मिश्रा हत्याकांड को भूल गए हैं? जब एक बहन के शरीर के टुकड़े कर भट्टी में झोंक दिया गया था, तब उनकी संवेदनाएं कहां थीं? तब किसी ने ‘न्याय’ की मांग क्यों नहीं की? आज जब हम लाड़ली बहनों के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे हैं, तब कांग्रेस को राजनीति सूझ रही है।”

डॉ. यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि “राजनीति मर्यादा में रहकर की जानी चाहिए। सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा बनाए रखना जरूरी है। किसी भी मंच पर बोलते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि शब्दों का असर समाज पर पड़ता है।”

लाड़ली बहना योजना को लेकर संकल्प दोहराया
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी “लाड़ली बहना योजना” का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण का जो वादा किया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने दोहराया, “हमने संकल्प पत्र में वादा किया था कि लाड़ली बहनों को प्रतिमाह ₹3000 दिए जाएंगे। हम इस वादे को वर्ष 2028 तक डंके की चोट पर पूरा करेंगे। यह केवल योजना नहीं, हमारी बहनों के जीवन में परिवर्तन का माध्यम है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *