Headlines

एशियाई खेल 2026: भोपाल में भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम प्रशिक्षण शिविर शुरू, मनु भाकर और ऐश्वर्य प्रताप होंगे शामिल

जापान में इस महीने के अंत से शुरू हो रहे एशियाई खेल 2026 की तैयारियों के तहत भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम प्रशिक्षण शिविर भोपाल स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में शुरू हो गया है। इस शिविर में कुल 18 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 9 पुरुष और 9 महिला एथलीट शामिल हैं। भारतीय दल में मनु भाकर, ईशा सिंह और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जैसे देश के प्रमुख निशानेबाज अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

इस प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञ कोच राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों को तराशेंगे। शिविर का मुख्य फोकस तकनीकी कौशल, शारीरिक फिटनेस, रिकवरी और मानसिक मजबूती पर रहेगा, जिसके लिए खिलाड़ी अकादमी की आधुनिक 10, 25 और 50 मीटर शूटिंग रेंज में अभ्यास करेंगे। भोपाल में पिछले महीने भी एक विशेष शिविर आयोजित किया गया था। यह अंतिम प्रशिक्षण शिविर 14 सितंबर को समाप्त होगा, जिसके बाद भारतीय शूटिंग दल सीधे एशियाई खेलों के लिए रवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *